पारदर्शिता रिपोर्ट

एंटरप्राइज़ क्लाउड के उपयोगकर्ताओं की जानकारी पाने के लिए मिले अनुरोध

एंटरप्राइज़ के अनुरोधों की इस रिपोर्ट में, हम दुनिया भर से मिले अनुरोधों के एक ऐसे सबसेट के बारे में अलग से जानकारी देते हैं जिसमें एंटरप्राइज़ क्लाउड के ग्राहक शामिल होते हैं. एंटरप्राइज़ के ये अनुरोध, दुनिया भर से मिले अनुरोधों का सबसेट हैं. इसलिए, इन अनुरोधों में अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कानूनों के तहत, अलग से मिले अनुरोधों को शामिल नहीं किया गया है.

एंटरप्राइज़ क्लाउड के उपयोगकर्ताओं की पहचान Google कैसे करता है?

इस रिपोर्ट में, Enterprise Cloud का ग्राहक इन्हें माना गया है:
  • Google Cloud Platform पर मौजूद कोई ऐसा खाता जिसकी बिलिंग, ऑफ़लाइन इनवॉइस के ज़रिए होती हो या
  • Google Workspace का कोई ऐसा डोमेन जिसमें
    • Google Workspace की सेवाओं का लाइसेंस और 50 से ज़्यादा सीटों की क्षमता हो या
    • Google Workspace for Education की सेवाओं का लाइसेंस और 50 से ज़्यादा सीटों की क्षमता हो.

रिपोर्टिंग अवधि के अनुसार अनुरोध

अनुरोधों की संख्याएंटरप्राइज़ क्लाउड के उपयोगकर्ताओं की संख्याजुल॰ 2019 – दि…जन॰ 2020 – जून…जुल॰ 2020 – दि…जन॰ 2021 – जून…जुल॰ 2021 – दि…जन॰ 2022 – जून…जुल॰ 2022 – दि…जन॰ 2023 – जून…जुल॰ 2023 – दि…जन॰ 2024…020040060080010001200
Begin timeअनुरोधों की संख्याएंटरप्राइज़ क्लाउड के उपयोगकर्ताओं की संख्या
जुल॰ 2019 – दिस॰ 2019282434
जन॰ 2020 – जून 2020398478
जुल॰ 2020 – दिस॰ 2020376398
जन॰ 2021 – जून 2021769923
जुल॰ 2021 – दिस॰ 2021769886
जन॰ 2022 – जून 2022698761
जुल॰ 2022 – दिस॰ 2022649761
जन॰ 2023 – जून 2023794859
जुल॰ 2023 – दिस॰ 2023818910
जन॰ 2024 – जून 20249301,007

हर छह महीने में जारी होने वाली रिपोर्ट में, हम उपयोगकर्ताओं की जानकारी पाने के लिए मिले सरकारी अनुरोधों की संख्या और उन खातों की संख्या बताते हैं जिनके बारे में अनुरोध किया गया है. इन अनुरोधों को लेकर हमारे नज़रिये और इस रिपोर्ट की कुछ सीमाओं के बारे में ज़्यादा जानें.

उन अनुरोधों का प्रतिशत जिनके जवाब में कुछ जानकारी दी गई

इस टेबल में, एंटरप्राइज़ क्लाउड के उपयोगकर्ताओं के लिए मिले अनुरोधों की कुल संख्या और उन अनुरोधों का प्रतिशत बताया गया है जिनके लिए एंटरप्राइज़ क्लाउड के ग्राहकों की जानकारी ज़ाहिर की गई है.

रिपोर्टिंग अवधि एंटरप्राइज़ क्लाउड के उपयोगकर्ताओं की जानकारी ज़ाहिर करने के लिए किए गए अनुरोधों की संख्या एंटरप्राइज़ क्लाउड के उपयोगकर्ताओं की संख्या उन अनुरोधों का % जहां कुछ डेटा का उत्पादन हुआ

राजनयिक कानूनी अनुरोध

राजनयिक कानूनी अनुरोध
16

इस टेबल में उन अनुरोधों की संख्या दी गई है जो एंटरप्राइज़ क्लाउड के उपयोगकर्ताओं ने किए हैं और जिनकी पहचान हम राजनयिक प्रक्रियाओं से किए गए अनुरोधों के तौर पर कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, इनमें 'आपसी कानूनी सहायता समझौते' के तहत एक देश की सरकार को दूसरे देश की सरकार से भेजे गए अनुरोध शामिल हैं.

एंटरप्राइज़ क्लाउड के उपयोगकर्ताओं की जानकारी पाने के सरकारी अनुरोधों के जवाब Google किस तरह देता है

हम हर अनुरोध की सावधानी से समीक्षा करते हैं, ताकि पक्का किया जा सके कि वह लागू कानूनों के मुताबिक है. अगर किसी अनुरोध में, हमसे बहुत ज़्यादा जानकारी मांगी जाती है, तो हम उसमें से ज़रूरी जानकारी ही देने की कोशिश करते हैं. कुछ मामलों में, हम आपत्ति जताते हुए किसी भी तरह की जानकारी देने से मना कर देते हैं. साथ ही, हम अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (डीओजे) की नीति के मुताबिक, अनुरोध करने वाली सरकारी एजेंसियों को सलाह देते हैं कि वे Google को अनुरोध भेजने से पहले, सीधे एंटरप्राइज़ क्लाउड के उपयोगकर्ताओं से संपर्क करें. ज़्यादा जानकारी के लिए, क्लाउड के उपयोगकर्ताओं का डेटा पाने के सरकारी अनुरोध पर जाएं. इसके अलावा, Google क्लाउड पर आपके डेटा को ऐक्सेस कर पाने के नियंत्रण के बारे में दिए गए व्हाइट पेपर को भी देखें.

डेटा डाउनलोड करें

यहां दी गई जानकारी का मकसद आपको दुनिया भर के उन कानूनों और कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में बताना है जो ऑनलाइन जानकारी के ऐक्सेस पर असर डालती हैं.

रिपोर्ट डेटा डाउनलोड करें

इस बारे में जानें कि कानून किस प्रकार आपकी जानकारी की ऑनलाइन ऐक्सेस को प्रभावित करते हैं.
जुल॰ 2019 – दिस॰ 2019
जन॰ 2020 – जून 2020
जुल॰ 2020 – दिस॰ 2020
जन॰ 2021 – जून 2021
जुल॰ 2021 – दिस॰ 2021
जन॰ 2022 – जून 2022
जुल॰ 2022 – दिस॰ 2022
जन॰ 2023 – जून 2023
जुल॰ 2023 – दिस॰ 2023
जन॰ 2024 – जून 2024